फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित करने से पूर्व निकाली शोभायात्रा

Fri, 10 May 2024 05:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। क्षेत्र के गांव गुमथल स्थित मंदिर में बृहस्पतिवार को राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना से पहले गांव में ढोल और डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर मुख्य चौराहे से होते हुए अपने राधा-कृष्ण मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में डीजे की धुन और भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शोभायात्रा के बाद विधि विधान से पूचा-अर्चना की गई और राधा-कृष्ण की मूर्तियों को स्थापित किया गया। स्थापना के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महंत हीरा मुनि, संदीप कुमार प्रजापति, राकेश दिवाकर, इस्वरी प्रसाद प्रजापति, गोविंद राम, अनोखे लाल प्रजापति, राकेश पाल राजपाल, भोजराज मौर्य, जोगेंद्र प्रजापति, टीकाराम प्रजापति, भगवान स्वरूप मौर्य, बब्लू पाठक, डॉ. हरी सिंह, ओमकार पाल, भूपेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें