फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर किशोर की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 10 May 2024 05:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के बहजोई मार्ग पर गांव न्यौरा ब्यौरा के पास भात की रस्म अदा करने जा रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में जुनावई थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर निवासी अवनेश (13) ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव ढकारी की मढैया निवासी सोरन सिंह रिश्तेदारों के साथ रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने दामाद के घर भात की रस्म करने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 25 लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही रजपुरा थाना क्षेत्र के बहजोई मार्ग पर स्थित गांव न्यौरा ब्यौरा के नजदीक पहुंची तो अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे के बाद मची चीख-पुकार को सुनकर ग्रामीण भी आ गए। किसी तरह लोगों को बाहर निकाला गया। अवनेश की ट्रॉली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बबलू, चंद्रकेश और शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सोरन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की बेटी की शादी है। उसकी भात की रस्म अदा करने के लिए जा रहे थे। साथ में बेटे खेमपाल का साला अवनेश भी था। हादसे में उसकी जान चली गई। वहीं दूसरी ओर रजपुरा थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें