गवां(संभल)। हाईटेंशन लाइन से झुलसे प्राइवेट लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत हो गई है। लाइनमैन चार अप्रैल को हाईटेंशन लाइन पर मरम्मत करते समय झुलसा था। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरारतु निवासी सोरन (30) पुत्र रतिराम गवां बिजलीघर पर प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर काम करता था। परिजनों के अनुसार चार अप्रैल को दूसरे लाइनमैन ने शटडाउन लिया था और लाइन मरम्मत के लिए कहा था। शटडाउन के बाद सोरन लाइन की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। करंट लगने से सोरन बुरी तरह झुलस गया। परिजन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंचे। आठ दिन के उपचार के बाद बुधवार की देर रात मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।