गांधी जयंती पर जिला खेल कार्यालय द्वारा क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक-बालिका सीनियर वर्ग में प्रीतम व गंगा अव्वल रहे।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के सचिव आशु शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर राजेश पटेल, पंकज यादव, अंकित, सुरजीत सिंह, आदेश प्रताप सिंह, रूपेश यादव, सीएल वर्मा आदि मौजूद रहे।
गांधी जयंती पर जिला खेल कार्यालय द्वारा क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक-बालिका सीनियर वर्ग में प्रीतम व गंगा अव्वल रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के सचिव आशु शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में 75 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालक सीनियर वर्ग में प्रीतम ने प्रथम, अमन ने द्वितीय, देवेंद्र पाल ने तृतीय, बालक जूनियर वर्ग में गौरव ने प्रथम, अमित ने द्वितीय, सुमित कुमार ने तृतीय, बालिका सीनियर वर्ग में गंगा ने प्रथम, रुचि ने द्वितीय, संस्कृति ने तृतीय, बालिका जूनियर वर्ग में गौरी ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय व दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश पटेल, पंकज यादव, अंकित, सुरजीत सिंह, आदेश प्रताप सिंह, रूपेश यादव, सीएल वर्मा आदि मौजूद रहे।