फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुरादाबाद जिला अस्पताल से भागा बंदी चोरी करते पकड़ा

Thu, 28 Mar 2024 05:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। मुरादाबाद जिला अस्पताल से भागे बंदी को मंगलवार की रात बबराला में बीएसएनएल के कर्मचारियों ने एक्सचेंज में चोरी करते पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी अजीत जुनावई क्षेत्र के गांव रिवाडा का रहने वाला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार बालियान ने बताया कि बबराला में बीएसएनएल एक्सचेंज में मंगलवार की रात कर्मचारी नीरज कुमार व पृथी सिंह की ड्यूटी लगी हुई। रात करीब साढ़े तीन बजे आहट होने पर उन्होंने देखा तो एक युवक एक्सचेंज का सामान चोरी कर रहा था। दोनों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक्सचेंज से चोरी की गई डीसी केबिल, बीटीएस की आरआरयू मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजीत निवासी गांव रिवाडा थाना जुनावई बताया। कर्मचारियों ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चोर को हिरासत में ले लिया। साथ ही आरोपी की शिनाख्त 21 मार्च को मुरादाबाद जिला अस्पताल भागे बंदी अजीत के रूप में हुई। बताया कि वह आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद था। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पहले से दर्ज है पांच मुकदमे
आरोपी बदमाश अजीत के खिलाफ पांच मुकदमें दर्ज हैं। इनमें गुन्नौर कोतवाली में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, चोरी व माल बरामदगी, जुनावई में चोरी व माल बरामदगी, मुरादाबाद सिविल लाइन में फरारी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें