फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम के नाम पर धमकी: पत्र में लिखा- भांजे को बोलो केस वापस ले, नहीं तो कर देंगे टुकड़े-टुकड़े

Mon, 25 Dec 2023 12:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पत्र में कहा है कि उनका रिश्ते का भांजा सिमरन गुप्ता मुस्लिम समाज के विरुद्ध मुकदमे वापस ले लें, अन्यथा उनके परिवार के साथ में उनके टुकड़े कर दिए जाएंगे। पत्र के नीचे तहरीक-ए-इंसाफ हिंद लिखा है।
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबराला के प्रिंटिंग प्रेस संचालक शिवरतन वाष्र्णेय को दाऊद इब्राहिम के नाम से धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें चेतावनी दी है कि उनके भांजे ने अगर मुसलमानों के वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के विरुद्ध केस वापस नहीं लिया तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है। पत्र मिलने के बाद पीड़ित का परिवार भयभीत है।

विज्ञापन


शिवरतन वाष्र्णेय ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान उनको एक रजिस्टर्ड लिफाफा प्राप्त हुआ। जिसमें एक धमकी भरा पत्र निकला। जिसमें कहा है कि उनका रिश्ते का भांजा सिमरन गुप्ता मुस्लिम समाज के विरुद्ध मुकदमे वापस ले लें, अन्यथा उनके परिवार के साथ में उनके टुकड़े कर दिए जाएंगे। पत्र के नीचे तहरीक-ए-इंसाफ हिंद लिखा है। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम मौलाना उस्मान अली सी ब्लॉक, 214 सीलमपुर, दिल्ली, मोबाइल नंबर लिखा है। इसके बाद से प्रेस संचालक भयभीत हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पीड़ित ने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। पुलिस की ओर से सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। 

भांजे ने खरीदी थी दाऊद इब्राहिम की इमारत
शिवरतन वाष्र्णेय के दिल्ली निवासी भांजे सिमरन गुप्ता हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने मुंबई में  डॉन दाऊद इब्राहिम की बहुमंजिला इमारत को नीलामी में खरीद लिया था। इसके बाद से वह चर्चा में आए थे। उन्होंने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के विरुद्ध भी केस दायर किए हैं। 
विज्ञापन


प्रिंटिंग प्रेस संचालक को दाऊद इब्राहिम  नाम से धमकी भरा पत्र मिलने की जानकारी मिली है। सुबह संचालक को बुलाकर बात करेंगे। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -आलोक सिद्दू, सीओ गुन्नौर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें