फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लापरवाही पर जनेटा के कंपोजिट विद्यालय का इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 19 Nov 2024 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गांव जनेटा के कंपोजिट विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद तारिक को शैक्षिक प्रगति और कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में बीएसए ने निलंबित कर दिया है। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि 19 अक्टूबर और पांच नवंबर को विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। विद्यालय की भौतिक सुविधाएं संतोषजनक नहीं मिली। कक्षाओं की खिड़कियां टूटी हुई थीं। हैंडवॉश यूनिट भी बंद पड़ा था। इसके अलावा पानी की टोंटी भी टूटी मिली। निपुण लक्ष्य एप का प्रयोग नियमित नहीं किया जा रहा था। छात्रों की संख्या और विभाग को दी जाने वाली संख्या में अंतर था। दोपहर के भोजन का कार्य एनजीओ के माध्यम से किया जा रहा है। निरीक्षक में एनजीओ में छात्र संख्या तक नहीं बताई गई। छात्र संख्या के अनुरूप भोजन की मात्रा नहीं पाई गई। यहां तक पुस्तकों का वितरण भी नहीं किया गया। स्मार्ट क्लास भी संचालित नहीं हो रही। विभागीय अभिलेखों में लापरवाही बरती जा रही थी। इन सभी में इंचार्ज अध्यापक को दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें