फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेशर कुकर फटा, महिला और चार बच्चे घायल

Sun, 25 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बच्चों को उपचार के लिए संभल ले जाया गया। जबकि महिला व उसके पुत्र को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। 
विज्ञापन



सरथल गांव में शनिवार की सुबह 9.30 बजे ग्राम सरथल निवासी किशनपाल के घर पर चूल्हे पर प्रेशर कुकर रखकर उड़द की दाल बनाई जा रही थी। किशनपाल के बेटे नितिन व सोनू गांव के प्राइमरी स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। इनको बुलाने के लिए पड़ोस की निधि पुत्री सुगंधपाल और स्वाति पुत्री मेघ सिंह आ गए। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ चूल्हे पर रखे कुकर के परखच्चे उड़ गए। इससे पास खड़े निधि, नितिन, स्वाति, सोनू व मालो देवी पत्नी किशनपाल इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। इस दौरान तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग किशनपाल के घर पर इकट्ठे हो गए। मालोदेवी ने बताया कि कुकर में काफी देर तक सीटी नहीं आई थी। इसका किसी ने ध्यान नहीं दिया और कुकर फट गया।

घायलों में निधि, स्वाति व सोनू को उपचार के लिए संभल ले जाएगा। जबकि मामूली रूप से घायल मालोदेवी व उसके पुत्र नितिन को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें