फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डॉ. फहीम की पुस्तक हाथी की बरात पर प्रस्तुत किया शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एमजीएम कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. फहीम अहमद की पुस्तक बाल कविता संग्रह हाथी की बरात, पर लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध मुमताज पीजी कॉलेज के छात्र आशुतोष सिंह ने लघु शोध प्रस्तुत किया है। उन्होंने यह शोध पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अब्दुर्रहीम के निर्देशन में किया है। पुस्तक हाथी की बरात, को लेकर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ से वर्ष 2001 का सूर पुरस्कार मिल चुका है। तीन दशकों से रचनारत डाॅ. फहीम की तीन पुस्तकें प्रकाशित हैं और दो दर्जन से अधिक संग्रहों में रचनाएं संकलित हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मान से विभूषित हैं। इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. मोहम्मद इमरान खान, डॉ. रीतू भटनागर, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें