संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से दरोगा व अन्य पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। यातायात पुलिस ने संभल में 10 परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था को लेकर प्लान बनाया है। वहीं केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य तैयारी की जा रही है।
पुलिस भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च को होगी। इसके लिए संभल में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही हैं। यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र शंकर इंटर कॉलेज के लिए पार्किंग नगर पालिका मैदान में होगी। एमजीएम कॉलेज की पार्किंग मुन्नी माता मंदिर के पास, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज की पार्किंग कॉलेज के सामने, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की पार्किंग नगर पालिका के मैदान में, बृजरतन सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की पार्किंग कॉलेज के सामने पुराना धान गोदाम, हिंद इंटर कॉलेज की पार्किंग कॉलेज के सामने मैदान में, राजकीय महाविद्यालय हयातनगर की पार्किंग अलसिफा मैरिज हॉल हयातनगर, जेडयू इंटर कॉलेज की पार्किंग कॉलेज के सामने मैदान में, जवाहर लाल मेमोरियल नगर पंचायत इंटर कॉलेज सिरसी की पार्किंग बुध बाजार मैदान में, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिरसी की पार्किंग हॉस्टल वाली बिल्डिंग के पास की जाएगी।