फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मेला गणेश चौथ की तैयारियां तेज, दुकानों का हुआ आवंटन

Mon, 11 Aug 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मेला गणेश चौथ को लेकर मेला कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को मेला कमेटी ने लगने वाली दुकानों को आवंटन कर दिया है। मेला 25 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगा। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की भव्य रथयात्रा नगर में भ्रमण करेगी। इसमें कई तरह की मनमोहक स्वचालित झांकियां शामिल होंगी।
विज्ञापन



मेला इंचार्ज रविंद्र गुप्ता रूपी ने बताया कि मेले के ग्राउंड को दुकानों और स्टालों के लिए 16 ब्लॉक जैसे - सरस्वती, दुर्गा, लक्ष्मी, विष्णु आदि में बांटा गया है। ब्लॉकों के अनुरूप ही मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को उनकी आवश्यकतानुसार जगह उपलब्ध कराने के लिए दुकानों और स्टॉलों का आवंटन किया गया। मेला ग्राउंड में कुल 352 दुकानें और 35 दुकान सरकारी प्रदर्शनी की होंगी। इनमें 276 दुकानों का आवंटन न्यूनतम मूल्य पर किया गया है।
मेला इंचार्ज ने बताया कि इस बार मेले में कर्नाटक कैफे के साउथ व्यंजन, राजस्थानी कपड़ा व जूती और बच्चों के लिए विशेष स्टॉल लगेंगे। मेले के खेल गांव में विभिन्न प्रकार के झूले आकर्षण का केंद्र होगें। मेला समिति के सदस्य मनोज गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार दुकानदारों से आवश्यक दिशा निर्देश स्वरूप शपथ पत्र जमा करवाए गए। इसमें प्रत्येक दुकानदार को अग्नि अवरोधक नियंत्रक रखना आवश्यक होगा, मेले में प्लास्टिक और डिस्पोजल वर्जित रहेगी।
विज्ञापन

साथ ही बाल श्रमिक भी वर्जित रहेंगे। मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय ने बताया कि दुकानदार काफी पहले से अपनी दुकानें बुक कराने लगते हैं। सभी दुकानदारों को आवंटन की तिथि निश्चित कर सूचित कर दिया जाता है। साथ ही, मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मिलकर बुक की दुकानों का अवलोकन व दुकानों व इस मौके पर ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, प्रजीत कुमार लालू, शशिकांत गुप्ता, प्रभात कृष्णा, सतेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, लोकेंद्र शर्मा, संजीव गुरु, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष वार्ष्णेय, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें