फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू

सार

संभवत नवंबर-दिसंबर में निकाय चुनाव हो सकते हैं।इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूमों का जायजा लेने पहुंचे।खिड़कियां, दरवाजे, शेड आदि समय रहते ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभवत नवंबर-दिसंबर में निकाय चुनाव हो सकते हैं। प्रशासन इसकी तैयारियों में लगा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूमों का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने स्ट्रांग की मरम्मत के लिए ईओ को निर्देशित किया और बेहतर साफ-सफाई के आदेश दिए। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल संभल की मंडी समिति में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने ईओ रामपाल यादव से कहा कि यदि कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो उसे समय रहते दुरुस्त करवाएं। खिड़कियां, दरवाजे, शेड आदि समय रहते ठीक कराएं। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार सिंह भी साथ में रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें