चंदौसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के तत्वावधान में विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आवास विकास स्थित एक कोचिंग सेंटर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला के जीवन, सामाजिक व आर्थिक स्तर को उन्नत बनाने व उसके उत्थान के विषय में व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम संयोजिका तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेरठ हिमांशी शर्मा ने कहा कि 18 फरवरी 1909 उमेरिका के न्यूयार्क में महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसका उद्देश्य यह रहा कि महिला को मतदान करने का अधिकार मिला। आठ मार्च 1909 को तभी से प्रत्येक वर्ष आठ मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन शर्मा, पूजा ठाकुर, वीके त्रिपाठी, शगुन ठाकुर, राहुल राय, शिवम गोस्वामी, अनिरुद्ध, कुलसुम जहां, शबाना बी, युक्ति, विनीत कुमार, तुषार अग्रवाल, यशु, कोपल, मोनिका, आशकारा, मीनू, नीतू, राखी आदि मौजूद रहे।