फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र 17 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/असमोली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इसे लेकर विकास खंड मुख्यालयों में कर्मचारी और अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। संभल विकास खंड मुख्यालय पर निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की और इसमें उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लें। जिस सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास जो ग्राम पंचायतें हैं, उनके आरक्षण की स्थिति जान लें।
विज्ञापन

आरक्षण का चार्ट रखे ताकि नामांकन लेते वक्त उससे नामांकन पत्र का मिलान हो सके। वोटर लिस्ट भी सभी निर्वाचन अधिकारी अपने अपने क्षेत्र की रखें। इसके बस्ते बनवाए जा रहे हैं। असमोली विकास खंड मुख्यालय पर सुबह से शाम तक नामांकन पत्र खरीदने का सिलसिला रहा। अब मतदाता सूची के बदले अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अब प्रति पेज एक रुपये ही लिया जा रहा है। इसे लेकर ब्लाक मुख्यालय पर सूचना भी चस्पा की गई है क्योंकि अतिरिक्त वसूली की शिकायत जिला स्तरीय अधिकारियों तक पहुंच गई थी और मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही नामांकन पत्र भरे जाने की तैयारी की गई है। पवांसा विकास खंड में भी नामांकन पत्र भरने के लिए हाल में इंतताम किया गया है।
जनपद के सभी कार्यालय आज खुले रहेंगे, नामांकन पत्र भी मिलेंगे
जिलाधिकारी ने सभी कार्यालय खोलने के आदेश जारी किए
संभल। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर द्वितीय शनिवार यानि 10 अप्रैल को जिले के सभी कार्यालय खुले रहेंगे। कर्मचारी और अधिकारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर निर्वाचन संबंधी सामान्य कार्य संपन्न कराएंगे। पंचायतों के सामान्य निर्वाचन समयबद्ध तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए दफ्तर खोलने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें