फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गजेटियर के लिए सर्वे का 25% कार्य पूरा, मिलेगी पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के गजेटियर को लेकर तैयारी चल रही है। नगर पालिका द्वारा हर एक वार्ड में सर्वे कराया जा रहा है, जिसके लिए कर्मचारी जानकारी जुटा रहे हैं। ईओ का कहना है कि सर्वे का कार्य 25 प्रतिशत पूरा हो चुका है। गजेटियर में वार्ड वार जनसंख्या, सड़क से लेकर कई बिंदुओं पर जानकारी होगी। इस दस्तावेज से लोगों को इतिहास की भी जानकारी मिलेगी, इसलिए यह महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में 37 वार्ड हैं। नगर पालिका ने इन वार्डों में गजेटियर के लिए सर्वे कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। हर एक वार्ड में दो कर्मचारी जानकारी जुटाने में लगे हैं जबकि पांच नोडल अधिकारी उनके कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
यह गजेटियर के लिए जानकारी हासिल कराने में सहयोग भी दे रहे हैं। गजेटियर में वार्ड की जनसंख्या, तालाब, संपत्ति, सड़क, स्कूल-कॉलेज की जानकारी होगी। इसके अलावा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सुरक्षा, संवेदनशीलता, उद्योग धंधे, व्यापार की जानकारी होगी। इसलिए गजेटियर का महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कहा कि गजेटियर को लेकर जो सर्वे कराया जा रहा है, वह कार्य 25 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कर्मचारियों को जल्द सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे कार्य की निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें