फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
संभल के बबराला के राजघाट गंगा घाट पर पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बबराला। क्षेत्र में राजघाट गंगा घाट पर मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को भोर से गंगा स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर तक गंगा स्नान का क्रम चलना रहा। इस दौरान गंगा किनारे लगे मेले में खान-पान व खेल खिलौने आदि की अस्थायी दुकानों पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। राजघाट के महंत मौनी बाबा ने बताया कि पूर्णिमा को स्नान दान करने के साथ-साथ सत्यनारायण की कथा कहने और भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, चंद्र देव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा स्नान सर्वाधिक फलदाई होता है। सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम व सुरक्षा कर्मी व्यवस्था में लगे रहे। स्थानीय गोताखोरों भी नजर बनाए रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें