फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हर्ष व उल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
बहजोई में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्युत उपकरणों की रोशनी में सराबोर कलक्ट्रेट का म? - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बहजोई। जिले में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। नगर पालिका परिषद की ओर से कलक्ट्रेट समेत विकास भवन, कलक्ट्रेट सभागार व अन्य जिला स्तरीय सरकारी दफ्तरों में सजावट की गई है। नगर में लाउड स्पीकरों पर देश भक्तिगीत बजेंगे। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर 15 अगस्त की सुबह साढ़े छह बजे सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत सीओ यातायात को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुबह साढ़े सात बजे जिले के सभी शहीद स्मारकों व महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसमें व्यवस्था की जिम्मेदारी सीडीओ, सीएमओ, डीपीआरओ, एएमओ, डीपीओ व ईओ करेंगे। सुबह साढ़े सात से पौने आठ बजेे तक विकास खंडों में स्थापित शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा।
8 बजे सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान होगा। साथ ही शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों की ओर से श्रमदान व पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह पौने नौ बजे कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोगियों को फल का वितरण किया जाएगा। दोपहर में ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के लिए गोष्ठी के आयोजन समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद ब्लाक बनियाखेड़ा आटा के प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण किया जाएगा। शाम पांच बजे से आठ बजे तक राजघाट पर पवित्र गंगा तट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें