फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पंखा चलाने को बिजली का प्लग लगा रहे युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों ने युवक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव श्रीनगर कनेटा में हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव श्रीनगर कनेटा निवासी युवक लाल सिंह पुत्र घनश्याम (30) अपने घर में पंखा चलाने को बिजली का प्लग लगा रहा था, तभी अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। युवक को जमीन पर गिरते देख परिजन मौके की ओर दौड़े और आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्साधीक्षक डा. बीएल विराटिया ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी से मिले मीमो के आधार पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने युवक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और युवक का शव घर ले आए। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी लक्ष्मी समेत दूसरे परिजन विलाप कर रहे थे। इस बीच ग्रामीणों की आंखें भी नम थीं। कोतवाल सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि परिजनों की ओर से युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद युवक के शव को परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें