चंदौसी (संभल)। सहकारी गन्ना समितियों समितियों में डायरेक्टर पद के चुनाव के लिए मंगलवार को प्रदर्शित अनंतिम डेलीगेट सूची पर आपत्तियां दाखिल गईं। असमोली में एक और रजपुरा में तीन आपत्ति प्राप्त हुई। जिनका निस्तारण आज किया जाएगा।
नौ साल के बाद सहकारी गन्ना समितियों की प्रबंध समितियों के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में सहकारिता की राजनीति करने वाले नेता सक्रिय हो गए हैं। जनपद की तीनों गन्ना सहकारी समितियों पर मंगलवार को डायरेक्टर के चुनाव के लिए डेलीगेट पदों पर आपत्तियां मांगी गई। असमोली में निर्वाचन क्षेत्र नेखपुर के गांव धामपुर से डेलीगेट नंदू सिंह के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराई गई है। वहीं रजपुरा में तीन आपत्तियां प्राप्त हुई। मझावली के निर्वाचित 103 डेलीगेट के नाम पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई है। इन आपत्तियों पर आज सुनवाई होगी। डायरेक्टर पद के लिए नामांकन 10 अक्टूबर को दाखिल किए जाएंगे। मतदान 16 अक्टूबर को होना है। वहीं 17 अक्टूबर को सभापति पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और शाम को 3:00 बजे से 4:00 बजे तक सभापति पद के लिए चुनाव होगा।