कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
जिले के रसूलपुरधतरा निवासी मंजीत (24) पुत्र रामवीर सोमवार को शाम गांव की एक युवती के साथ घर से चला गया था। युवती की बहन ने उसे जाते हुए देखा था। उसने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन युवक और युवती की तलाश में जुट गए। रात्रि में किसी जगह युवक और युवती दोनों मिल गए।
इसमें युवती को उसके परिजन घर ले आए लेकिन युवक नहीं मिला। अगले दिन सुबह यानि मंगलवार को आदमपुर रोड पर मोतीनगर गांव में स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक युवक की लाश लावारिस पड़ी थी। लेकिन उसके मृत होने के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। एक राहगीर ने युवक को बेहोश मानते हुए 108 एंबुलेंस को फोन कर दिया। एंबुलेंसकर्मियों ने देखा कि यह मृत है फिर भी वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए।
सरकारी अस्पताल के डाक्टरों ने मंजीत को मृत घोषित किया। इस घटना के संबंध में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट चार लोगों के खिलाफ की गई है। इसमें धर्मपाल पुत्र श्याम लाल, रामकेश पुत्र श्याम लाल तथा सोरन पुत्र धर्मपाल, रामनिवास पुत्र छत्रपाल नामजद हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के लिए मंजीत का शव भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता लगेगा कि हत्या किस तरह से की गई है क्योंकि मंजीत के शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं थी।