फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अल्ट्रासाउंड कराने जा रही गर्भवती महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। मेरठ बदायूं मार्ग पर नगर में निजी हॉस्पिटल के सामने बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गांव बिचपुरी सैलाब निवासी सात माह की गर्भवती मीरा (23) की मौत हो गई तथा देवर घलेंद्र मामूली रूप से चोटिल हो गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी सैलाब निवासी घलेंद्र शुक्रवार की दोपहर की दोपहर अपनी भाभी मीरा की अल्ट्रासाउंड की जांच कराने के लिए गुन्नौर आई थी। मेरठ बदायूं हाईवे पर उसने जैसे ही बाइक रोकी, तेज गति में आ रही दूसरी बाइक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में मीरा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
जहां चिकित्सक ने घायल महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ पहुंचने पर घायल महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के देवर घलेंद्र भी मामूली रूप से चोटिल हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन एकत्र होकर थाने पहुंच गए। वहां घलेंद्र की ओर से एक सिपाही के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बताया कि उसकी भाभी मीरा सात माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें