फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उपचार के दौरान गर्भवती की मौत, गलत उपचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सादनगर निवासी प्रीति (36) पत्नी वीरेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, प्रीति गर्भवती थी और बुखार आने पर उसका उपचार शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

प्रीति के ससुर अजयपाल यादव ने बताया कि प्रीति को बुखार आया था। इस पर उसे बेटे ने रविवार सुबह ही सौंधन में ही भर्ती कराया। जिसका उपचार शुरू हुआ। दोपहर को हालत में सुधार नहीं होने पर उसे इंजेक्शन लगाया गया, जिससे उसकी हालत और खराब हो गई। फिर उसे रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पास दो बच्चे हैं। शव लेकर परिजन क्लीनिक पर पहुंचे और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस आई। सीओ आलोक भाटी भी पहुंचे। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें