संभल। संभल में जिला मुख्यालय स्थापित कराने के लिए संभल के लोगों ने अनोखा प्रयास किया। तमाम लोग मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित संभल के प्राचीन श्री कल्कि मंदिर पहुंचे, जहां विराजमान संभल सरकार से प्रार्थना की। मांगा कि संभल में ही मुख्यालय की स्थापना होनी चाहिए।
कहा कि भगवान यहां श्री कल्कि भक्तों और धर्म की रक्षार्थ व संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों की रक्षा के लिए मुख्यालय जरूरी है। संभल का प्रत्येक जनमानस यह भावना रखता है कि संभल की नगरी धार्मिक नगरी हो और धर्म की यहां पर पताका फहरे। ऐसे संभल जिसका पुराणों में वर्णन है और यहां पर सभी तीर्थ स्थलों पर भगवान स्वयं विराजमान हैं। ऐसे तीर्थ की रक्षा के लिए यहां पर मुख्यालय का होना आवश्यक है।
इस दौरान संजय पाेली, कुलदीप गुप्ता, शशांक शर्मा, राजेंद्र सभासद, संजीव शुक्ला, उज्ज्वल, अभिषेक शर्मा, सुषमा गुप्ता, पिंकी ग्रेवाल, सतेंद्र सिंह, नवीन सक्सेना, वीरेंद्र गुप्ता, विष्णु गुप्ता, विवेक शील अग्रवाल आदि रहे। संवाद