फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साप्ताहिक बाजार की भूमि से हटवाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। ब्लाक क्षेत्र के कादराबाद गांव में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार व नदी की जमीन से अवैध कब्जे हटाए गए। गांव निवासी राधेश्याम व अर्जुन कुमार ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। मौके पर की गई जांच पड़ताल की रिपोर्ट एसडीएम द्वारा जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


डीएम से की गई शिकायत में कहा गया कि ग्राम प्रधान ने राजस्व विभाग की मिली भगत से साप्ताहिक बाजार एवं नदी की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह की निगरानी में राजस्व निरीक्षक जहारी सिंह, वृजपाल सिंह, लेखपाल इसरार हुसैन, विनीता कुमार, अखिलेश कुमार, हरिकिशोर आदि को लेकर सात सदस्यीय टीम का गठन कर जमीन की पैमाइश कराई गई।
तीन दिन से साप्ताहिक बाजार में पैमाइश कर रही टीम ने एसडीएम वंदना मिश्रा की मौजूदगी में साप्ताहिक बाजार के 16 फीट चौड़े रास्ते से अवैध कब्जे हटवाए। एसडीएम ने बताया कि अब तक की गई जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार का ली गई है। इसे जिलाधिकारी को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें