फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सेवाएं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लखौरी जलालपुर स्थित प्रथमा यूपी बैंक में सात दिन से ग्राहक सेवाएं ठप हैं। लोग रुपये निकाल नहीं पा रहे हैं। इसके चलते दिक्कत है। त्योहार की खरीदारी कैसे करें। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई है जिसे ठीक कराया जा रहा है। जल्दी ही सेवाएं बहाल होंगी जबकि ग्राहकों का कहना है कि दिवाली की तैयारी के लिए रुपये निकालने हैं बगैर धन के कैसे काम चलाएं।
विज्ञापन

लखौरी जलालपुर स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में ग्राहक सेवाएं ठप होने से आम आदमी को दिक्कत आ रही है। हालांकि प्रथमा बैंक के शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों के जरूरी सेवाएं आसपास के ग्रामों में स्थित बैंक की शाखाओं से देने का प्रयास किया है। लेकिन सभी सेवाएं फिर भी नहीं मिल पा रही हैं। ग्राहकों का कहना है कि इतने दिन तक ग्राहक सेवाएं ठप होने का कोई औचित्य नहीं है। अगर कोई तकनीकी खराबी है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाना चाहिए था। इस मामले में जब प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही तकनीकी स्टाफ को भेजा था। अब अधिकतर काम पूरा हो गया है। उम्मीद है कि गुरुवार को बैंक की सेवाएं बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें