फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विकास कार्यों में अनियमितता पर प्रधान फंसा, कारण बताओ नोटिस जारी

Sun, 07 Jan 2024 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोठना का ग्राम प्रधान रोहताश विकास कार्यों में अनियमित्ता बरतने में फंस गया है। डीएम मनीष बंसल ने इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रधान रोहताश के खिलाफ गांव के लोगों ने डीएम से शिकायत की थी। पंचायत सचिवालय के निर्माण हो या फिर हैंडपंप रीबोर कराने का सभी में अनियमितता बरतने का आरोप था। इस पर डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी और अधिशासी अभियंता एक्सईएन से जांच कराई। जांच में आरोप सिद्ध हुए तो डीएम ने जवाब मांग लिया। डीएम ने बताया कि जांच टीम ने पंद्रह बिंदुओं पर आख्या उपलब्ध कराई है। प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक इसके दोषी पाए गए हैं। प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें