फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीआरएम ने चंदौसी रेलवे स्टेशन पर परखीं व्यवस्थाएं

Sun, 07 Jan 2024 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मुरादाबाद रेलवे डीआरएम द्वारा शनिवार को चंदौसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। यात्रियों को मिलने वाली सुविधा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्याें को गुणवत्तापूर्वक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान यात्री रेलवे ट्रैक पार सीधे दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाते दिखाई दिए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

डीआरएम रेलवे राजकुमार अपने स्पेशल निरीक्षण यान से शनिवार की सुबह करीब सवा नौ बजे चंदौसी रेलवे स्टेशन पर रूटीन निरीक्षण के लिए पहुंचे। डीआरएम ने निरीक्षण यान से उतरकर वेटिंग, पॉवर केबिन, रिटायरिंग रूम, गार्ड/ लोको लॉबी, रनिंग रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के नए बनाए जा रहे स्टोर का निरीक्षण किया। विश्रामालय में लोको पायलट के लिए जगह कम होने पर उन्होंने गाड़ी चालकों के लिए अलग से क्वार्टर बनवाने, विश्रामालय के पास पेड़ की छटाई करने के आदेश दिए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार ने जगह की कमी के कारण खुले रखे मेंटिनेंस के सामान के बारे, आरपीएफ प्रभारी लोकेश कुमार आफिस की जगह कम होने के बारे में बताया। उन्होंने मेंटिनेंस समान को रखने के लिए अलग से स्थान दिलाने, आरपीएफ के लिए एक कक्ष बनवाने का आश्वासन दिया। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक कराने को कहा। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आशीष सिंह, मंडल परिचालन प्रबंधक रेहान रजा रिजवी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता जन्मेजय उपाध्याय, मंडल अभियंता हरपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें