फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शहर के कई क्षेत्रों में आज तीन घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विद्युत वितरण उपखण्ड-तृतीय ने 1 अक्तूबर को अनुरक्षण कार्य के कारण बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, कुल तीन घंटे के लिए किया जाएगा। इस दौरान चौधरीसराय, हयातनगर और रूकनुद्दीन सराय उपकेंद्रों से जुड़े कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

अनुरक्षण कार्य के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों की 33 केवी लाइनों का रखरखाव किया जाएगा। इसमें पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य भी शामिल है। उपखण्ड अधिकारी राहुल सिंह ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अपने रोजमर्रा के आवश्यक कार्य सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें। इससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
प्रभावित होने वाले क्षेत्र
बिजली कटौती से चौधरीसराय, नरोत्तम सराय, कबीर की सराय, दीपासराय चौक, कोर्ट गर्वी, नाला, देहली दरवाजा और बदायूं दरवाजा प्रभावित होंगे। महमूद खां सराय, नखासा, खग्गू सराय, हिंदूपुरा खेड़ा, तुर्तीपुर इल्हा, फतेहउल्ला सराय और भूड़ा में भी बिजली नहीं रहेगी। आदमपुर रोड, हसनपुर रोड, मल्ली सरायतरीन, संपूर्ण हयातनगर, रूकनुद्दीन सराय, तुर्तीपुरा, कमलपुर सराय, होज कटोरा, झरझरन, बरखेरियन, नबाद, नवाब खेल और मुख्य बाजार भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें