फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से घंटे भर बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से नगर में सुबह करीब घंटे भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को पीने के पानी समेत अन्य दूसरी जरूरतों के लिए बिजली का घंटे भर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को अचानक सुबह करीब आठ बजे नगर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पहले तो उपभोक्ताओं ने इंतजार किया, लेकिन जब बिजली बहाल होने में देरी हुई तो उपभोक्ताओं ने बिजलीघर समेत बिजली कर्मियों से संपर्क करना शुरू करना दिया। जेई रोहित कुमार वरुण ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर फाल्ट की तलाश की गई। बाद में संभल बाईपास के निकट जाकर देखा, तो कोहरे की नमी के कारण इंसुलेटर डैमेज मिला। इंसुलेटर बदलने में करीब घंटे भर का समय लगा। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें