फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लाइन शिफ्टिंग से शहर में पांच घंटे बिजली बंद रही

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के चंदौसी चौराहे पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की सुबह में लाइन शिफ्ट करने का कार्य किया। शहर के ज्यादातर इलाके की करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इस अवधि में गर्मी से लोग बेहाल हो गए। करीब एक लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन और खंभों को शिफ्ट करने के कारण बिजली निगम की ओर से यह निर्णय लिया गया था। सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक आपूर्ति बंद की जानी थी लेकिन एक घंटा देरी से आपूर्ति सुचारु हो सकी।
एक्सईएन रघुनाथ तित्तल ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग और पालिका को चौराहे का सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण करना है। इसके लिए बिजली लाइनों को हटाना आवश्यक है। मोहल्ला हल्लू सराय, बरेली सराय, दुर्गा कॉलोनी, सरथल चौकी, मोहल्ला जगत, सराफा बाजार, कोटपूर्वी, कोटगर्बी, शेर खां सराय, चमन सराय और मुख्य बाजार जैसे इलाके में आपूर्ति बंद कर दी गई थी। अभी कार्य पूरा नहीं हुआ है। मुर्हरम के चलते शुक्रवार को कार्य नहीं कराया जाएगा। अगला कार्य जब भी होगा उसके लिए सूचना पहले से उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो लगभग एक वर्ष पहले चंदौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चला था। उस दौरान कई दुकानें और पुलिस बूथ हटाए गए थे। चौराहे के संकरा होने के कारण सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापना का काम रुका हुआ है। यह प्रतिमा 15वें वित्त आयोग से स्थापित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें