फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर लाइन का तार टूटकर छप्पर पर गिरा, ट्रांसफार्मर फाल्ट के बाद फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली क्षेत्र के बुकनाला सादात गांव में बुधवार की दोपहर ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे गांव में पूरी तरह अंधेरा छा गया है। गावं के छह ट्रांसफार्मर पहले फुंक चुके हैं। अब सातवां ट्रांसफार्मर फुंका है। गांव निवासी इनाम मेंहदी उर्फ कलुआ के घर दोपहर छप्पर पर तार टूटकर गिर गया। इससे छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन

आग लगने की जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए और छप्पर के नीचे बंधे पशुओं को किसी तरह निकाला। आग लगने की सूचना बिजली विभाग को दी। साथ ही आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि छह ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। अब सातवां ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। इससे गांव में अंधेरा छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें