संभल। शॉर्ट सर्किट से दूध की डेयरी में आग लग गई। आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा जा सका। आग लगने से डेयरी में रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसे से एक लाख रुपये का नुकसान होने का आंकलन है।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर खालसा में बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से दूध की डेयरी में आग लग गई। आग लगने पर अफरातफरी मच गई। डेयरी चलाने वाले गांव निवासी तालेवर ने बताया कि दूध का काम समाप्त करने के बाद दूध बेचने के लिए चले गए थे।
थोड़ी देर बाद बिजली आने के बाद दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठते देख पड़ोसियों ने सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो आग की लपटें उठ रही थीं। बमुश्किल आग पर काबू पाया। इनवर्टर, बैटरी, व अन्य उपकरण जल गए। बताया कि इस हादसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।