संभल। नगर के हल्लू सराय में पांच हजार से अधिक आबादी गर्मी में बेेहाल है। रोजाना बिजली की समस्या हो जाती है। लॉ वोल्टेज और ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। 400 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पा रहा है। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि कनेक्शनों की संख्या बढ़ रही है लेकिन बिजली विभाग ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ा रहा है। इससे ही लोगों को समस्या हो रही है। बिजली समस्या को लेकर लोगों में रोष है। भीषण गर्मी के दौरान यह समस्या अधिक हो रही है। इससे लोगों को पानी से लेकर हवा तक के लिए परेशानी हो रही है। यह समस्या करीब 15 दिनों से हो रही है।