संभल। संभल के एमजीएम कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग और गृह विज्ञान विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और कन्या भ्रूण हत्या पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. आबिद हुसैन हैदरी ने की। जिसमें निशात, फैजी ,कमल ,पूजा, तबस्सुम ,बुशरा, फरहाना आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य ने कहा अगर परिवार में महिलाएं पढ़ी हुई होंगी तो आने वाले समय में अपने बच्चों को भी पढ़ा सकेंगी। डा. निरंकार सिंह ने बेटियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। बेटियों के साथ पढ़ाई के प्रति सौतेले व्यवहार पर कुंठा व्यक्त की। डा. जोहरा जबीने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा की यदि समाज में बेटियां पढ़ी लिखी नहीं होंगी तो शिक्षा के स्तर में सुधार कैसे होगा। इस दौरान अमृतेश अवस्थी, विकास यादव, डा. मीनाक्षी गोयनका आदि मौजूद रहे। संवाद