फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश पड़ी महंगी, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
संभल में सोशल मीडिया पर तमंचा के साथ कुछ ऐसे फोटो युवक के हो रहे हैं वायरल। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पवारा निवासी युवक को सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करना भारी पड़ गया है। पुलिस को वायरल फोटो की जानकारी हुई तो युवक का पता लगाना शुरू किया। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कार्रवाई भी की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस युवक से चाकू बरामद नहीं कर सकी। युवक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो चाकू के साथ भी पोस्ट किया था। आरोपी का चालान कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर गांव पवारा निवासी राकेश के हथियारों के साथ फोटो वायरल हो रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवक के फोटो पुलिस के हाथ लग गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक जिस तमंचे के साथ युवक ने अपना फोटो वायरल किया था। वह तमंचा भी कारतूस समेत बरामद किया गया है। हालांकि युवक का एक फोटो चाकू दिखाते हुए भी वायरल हुआ था लेकिन पुलिस चाकू बरामद नहीं कर सकी।
विज्ञापन

रजपुरा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलदीप सिरोही ने बताया कि युवक के फोटो चाकू व तमंचा जैसे हथियारों के साथ वायरल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें