संभल। यदि किसी तालाब या सरकारी जमीन पर मस्जिद-मजार बनी हैं तो हटानी चाहिए। संभल प्रशासन जो कार्य कर रहा है, उसके लिए धन्यवाद देना चहिए।यह बातें बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं।
शहजादी सराय में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं तो बुलडोजर का समर्थक हूं। बुलडोजर शांति का प्रतीक है। बुलडोजर पर बैठकर ही हिंदू आगे बढ़ेगा, जिन्हें बुलडोजर स्वीकार्य नहीं है वह थोड़े दूर चलो जाओ। पाकिस्तान थोड़ा नजदीक है।
उन्होंने कहा कि भारत का हर गांव अयोध्या बन रहा है। एसआईआर को उचित बताते हुए कहा कि बांग्लादेशियों को मतदाता बनने से रोकेंगे। साथ ही कहा कि हिंदुओं के पैसे से वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ। कॉलेज में 50 सीटों में से 42 सीटों पर कश्मीर के मुसलमानों को एमबीबीएस का प्रवेश दिया। जम्मू के राष्ट्रीय बजरंग दल और अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने सबसे पहले विरोध किया। आंदोलन चलते रहे और 27 दिसंबर को वह जम्मू पहुंचे और सभा में कश्मीर के मुसलमानों की 42 मेडिकल सीटें रद्द करने की मांग की। सभी 50 सीटें जम्मू के हिंदू बेटों, बेटियों के लिए आरक्षित की जाएं।
ऐसा न करने पर एलान किया कि वैष्णो देवी जाने पर मां के चरणों में एक भी रुपया चढ़ावा मत रखो। हम सिर्फ सुपारी रखकर वापस आएंगे। आज मेडिकल कॉलेज की सीटें रद्द हो गई हैं। कश्मीर के 42 मुसलमान छात्रों की मान्यता रद्द हो गई हैं। कहा कि जम्मू में गांव-गांव में सरकार ने शस्त्र लाइसेंस दिए हैं। हिंदुओं के ही लाइसेंस रिन्यू नहीं कर रहे हैं। मांग की है कि अब जम्मू के हिंदुओं को शस्त्र का लाइसेंस देने का काम एक महीने में पूरा किया जाए।
000000000000
संभल के प्रत्येक मंदिर में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा शुरू
संभल। शहजादी सराय में हुए जनसंवाद कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू समाज की एकता, सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती पर प्रकाश डाला। कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हिंदू हेल्पलाइन को प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, निर्मम हत्याओं और मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस विषय में संयुक्त राष्ट्र संघ को संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि वहां के हिंदुओं की रक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सहयोगी संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा संभल के प्रत्येक मंदिर में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन शुरू करने की घोषणा की। इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष अशोक गौतम, अजीत सैनी, रजनी ठकराल, अंजलि सैनी, रोहन सक्सेना आददि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक त्रिवेदी ने तथा संचालन प्रांत महामंत्री गौरव राघव ने किया। संवाद