फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 11 राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। बहजोई थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अलग-अलग जिले व प्रदेश के लोगों के साथ साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया था। 11 राज्यों की 10 बैंक शाखाओं के खाते मिले हैं। जिसमें 12 लाख रुपये की ठगी की धनराशि पहुंची थी। आरोपियों के खिलाफ 25 शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एएसपी (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गांव भवन निवासी शाहरूख, सलमान, अमान, गुड्डू राघव और पवन शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों ने यूपी ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक में 10 बैंक खाते खुलवाए थे। इन खातों का उपयोग ठगी की धनराशि भेजने के लिए किया था। बताया कि भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल पर जांच करने पर इन खातों का पता चला। इन खातों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के नोएडा सहित दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, असम और राजस्थान आदि में 25 शिकायतें दर्ज हैं। बताया कि आरोपियों ने अश्लील फोटो एडिट कर भी ठगी की घटनाएं की हैं। मोबाइल भी हैक किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। जहां से जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें