चंदौसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। बुधवार को सुबह आठ बजे से सभी ब्लाक स्तरीय पोलिंग पार्टी स्थल से कार्मिक मतदान सामग्री लेकर रवाना होंगे।
संभल जनपद में कुल मतदान केंद्र 853 मतदान केंद्र व 2186 मतदान स्थल हैं। बुुधवार को सुबह आठ बजे से जनपद में संभल ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में लगी पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी समिति संभल, असमोली ब्लॉक की किसान इंटर कॉलेज असमोली, पवांसा ब्लॉक की पंड़ित रामप्रसाद जनता इंटर कॉलेज पवांसा, बहजोई ब्लॉक की स्टेट वेयर हाउस बहजोई, गुन्नौर की मंडी समिति बबराला में, रजपुरा की सिपाही लाल इंटर कॉलेज रजपुरा में, जुनावई की राजकीय महाविद्यालय जुनावई से मतदान केंद्रों पर भेजी जाएगी। मंगलवार को बैलेट पेपर के बंडल बनाने, चुनाव सामग्री का बैग तैयार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी स्थानों पर आरओ, एआरओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की मीटिंग भी ली है।