फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक पर हो रही सियासत

विज्ञापन
संभल के चंदौसी चौराहे में फिल्म छपाक के समर्थन में पोस्टर लेकर खड़े हैं सपा के कार्यकर्ता और पदाध - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। फिल्म छपाक पर सियासत शुरू हो गई है। संभल के सिनेमाघरों में जब शुक्रवार को फिल्म छपाक नहीं लगी तो सपा के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज खां कार्यकर्ताओं के साथ मुरादाबाद रवाना हो गए। उन्हाेंने मुरादाबाद में अपने 22 कार्यकर्ताओं को फिल्म दिखाई। इससे पहले उन्होंने चंदौसी चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ दीपिका पादुकोण की फिल्म के पोस्टर हाथ में लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में कार्यकर्ताओं के लिए सिनेमा हाल का एक शो बुक किया है लेकिन यहां पर जितने कार्यकर्ता तैयार थे उन्हें फिल्म दिखाई गई। क्योंकि दीपिका पादुकोण ने एक ऐसी फिल्म बनाई है जो तेजाब के हमले से पीड़ित महिलाओं को हौसला देती है और साथ ही अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संदेश भी है। उन्होंने कहा कि दीपिका ने जेएनयू में छात्रों पर हमले का विरोध किया है। इस नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी फिल्म को देखें और उनके साथ खड़े हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें