फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिले खराब हुई फसलों का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल तहसील में 13 दिसंबर को हुई ओलावृष्टि में आलू की फसल 60 प्रतिशत से ज्यादा नष्ट हुई है। फसल नष्ट होने के बाद किसानों को न तो सरकार से क्षतिपूर्ति मिली न ही बीमा कंपनी ने मुआवजा दिया। किसान इसे लेकर आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

भाकियू असली के पदाधिकारियों ने इसी मुद्दे पर शुक्रवार की दोपहर बाद उप जिलाधिकारी से वार्ता की। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि अभी गांव वार क्षति का आकलन हुआ है। अब प्रत्येक खेत की क्षति का आकलन कराया जाएगा ताकि किसानों को जल्दी से जल्दी आर्थिक सहायता मिल सके।
भाकियू के मंडल महासचिव संजीव गांधी ने कहा कि किसान मुआवजा हासिल करने के लिए 13 जनवरी को संभल में आंदोलन करेंगे पर एसडीएम ने यह आंदोलन न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हालात अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन

इसलिए आंदोलन को टाल दें। इस पर भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि वह मुआवजा चाहते हैं अगर जल्दी ही मुआवजा न मिला तो 20 जनवरी को आंदोलन किया जाएगा। लेकिन इससे पहले एसडीएम से वार्ता होगी। एसडीएम ने कहा कि वह जल्दी से जल्दी क्षतिपूर्ति के संबंध में तहसील स्तर की औपचारिकताएं पूरी कराएंगे। वार्ता में जयवीर सिंह यादव, डा. जावेद, अर्जुन सिंह, समरपाल सिंह, हाजी महबूब, अशरफ अली, ब्रह्मचारी यादव, अताउर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें