फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एक साल के बाद 31 जनवरी रविवार को पोलियो बूथ दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिले में जन्म से पांच साल तक के चार लाख चार हजार 300 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बूथ से छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए सोमवार से डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद संभल में जन्म से पांच साल तक के करीब चार लाख चार हजार 300 बच्चे हैं। जनवरी 2020 में ही पोलियो बूथ दिवस का आयोजन किया गया था। एक साल में चार अथवा पांच पोलियो बूथ दिवस आयोजित किए जाते हैं। लेकिन कोरोना के चलते गत वर्ष बूथ दिवस पर रोक लगा दी थी। अब स्थिति सामान्य होने पर दोबारा से बूथ दिवस का आयोजित किया जा रहा है।
रविवार को पोलियो अभियान के लिए जिले में 1466 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इनके अलावा सरकारी अस्पताल, रोडवेज स्टैंड, निजी बस स्टैंड, मुख्य चौराहों, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर 140 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। बूथ से छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए सोमवार से शनिवार तक डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। डोर टू डोर अभियान के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 859 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

पोलियो बूथ दिवस का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। जो बच्चे बूथ दिवस पर पोलियो की खुराक पीने से रह जाएंगे, उनके लिए टीम घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन

डॉ. अजय कुमार सक्सेना, सीएमओ संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें