फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस लाइन में आज सम्मानित किए जाएंगे पुलिसकर्मी, गणतंत्र दिवस पर है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार की शाम तक सभी सरकारी भवन रंग बिरंगी झालरों से सजाए गए। बहजोई में पुलिस लाइन और कलेक्ट्रेट परिसर में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन द्वारा नामित राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप पुलिस लाइन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर जिलेभर में बृहस्पतिवार को चेकिंग की गई। होटल, ढाबे और सार्वजनिक स्थानों पर थाना पुलिस द्वारा चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जगह जगह आयोजित होने वाले कार्यक्रम की भी पुलिस निगरानी करेगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में 35 पुलिसकर्मी शासन की ओर से सम्मान प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

आरआई अशोक कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में होने वाले कार्यक्रम में शासन की ओर से सम्मान देने को चुने गए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 15 दरोगा व 20 हेड कांस्टेबिल शामिल रहेंगे। इसके अलावा डायल 112 मुख्यालय से भी 5 पुलिसकर्मियों को सम्मान देने के लिए चुना गया है। परेड के दौरान इन पुलिसकर्मियों को भी सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले के 83 पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें 1 पुलिस इंस्पेक्टर समेत 3 दरोगा, 31 हेड कांस्टेबिल, 44 कांस्टेबिल व 4 महिला कांस्टेबिलों को भी सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें