फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: शादी का झांसा देकर दिल्ली की महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो भी बनाया, फिर कर दिया वायरल

Sun, 31 Dec 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गवां (संभल)

सार

पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि दिल्ली निवासी युवक ने उसके साथ जान पहचान बढ़ाई। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि उसने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर दिल्ली निवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक दिल्ली में उससे मिला था। इस दौरान दोस्ती हो गई और आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

 

आरोपी ने गांव बुलाकर भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब शादी करने की बात कही तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म की घटना का वीडियो बनाया था। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें