फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शारिक साटा का परमानेंट वारंट जारी कराएगी पुलिस

विज्ञापन
शारिक साटा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को हुए बवाल का मास्टरमाइंड शारिक साटा हथियार तस्करी, नकली नोट की तस्करी, सोना तस्करी जैसे बड़े अपराध करता है। संभल पुलिस शारिक साटा के खिलाफ परमानेंट वारंट जारी कराने की प्रक्रिया को बढ़ा रही है। इसके बाद इंटरपोल से गिरफ्तारी के लिए पत्राचार शुरू किया जाएगा। पुलिस इस कार्रवाई को आगे बढ़ाती है तो शारिक साटा को छिपने के लिए दुनिया में कोई ठिकाना नहीं मिलेगा। अभी वह दुबई में रहकर अपने गिरोह को चला रहा है।
विज्ञापन

शारिक साटा का गिरोह देश में वाहन चोरी करता है और नेपाल तक वाहनों को पहुंचाने का काम करता है।
24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान शारिक साटा के गुर्गे मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस ने विदेशी पिस्टल से गोलियां चलाई थीं। एसआईटी को मौके से विदेशी कारतूस के खोखे मिले थे। जब तीनों गुर्गे गिरफ्तार किए गए तो शारिक साटा की भूमिका प्रकाश में आई। गुर्गों ने बताया कि शारिक साटा ने ही हथियार व कारतूस उपलब्ध कराए थे और उसने ही भीड़ और पुलिस पर गोलियां चलाने के लिए कहा था। जिससे शहर का माहौल पूरी तरह खराब हो सके और कर्फ्यू लग सके। इस बवाल में पांच लोगों की जान चली गई थी। चार मृतकों के परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इन हत्या के आरोप में ही मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस जेल में बंद हैं। मुल्ला अफरोज पर एनएसए की भी कार्रवाई हो चुकी है। इस बवाल में जब शारिक साटा की भूमिका मिली तो उसकी खोजबीन की। पुलिस को जानकारी मिली कि वह दुबई में रहकर गिरोह चला रहा है। गैरजमानती वारंट के साथ कुर्की की कार्रवाई आगे बढ़ रही है लेकिन शारिक साटा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी क्रम में अब परमानेंट वारंट जारी कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें