मृतक वशु राठौर का फाइल फोटो। संवाद
मढ़न(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव नगला नीडर के निवासी कुलदीप सिंह राठौर की 25 वर्षीय बेटी वशु राठौर मंगलवार रात कच्ची छत के मलबे में दब गई। बंदरों के कूदने से छत का मलबा गिरा। परिजनों ने उसे झोलाछाप को दिखाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। दो बहन और भाइयों में सबसे बड़ी थी। मां रासना देवी और पिता कुलदीप राठौर का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव नगला नीडर निवासी कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि वशु मंगलवार रात को घर में बने कमरे में अकेली सो रही थी। अन्य परिजन कमरे के बाहर बने बरामदे व कमरे में सो रहे थे। रात 10:30 के करीब बंदरों का झुंड घर की कच्ची छत के ऊपर से कूदते हुए गुजरा। इसी दौरान कमरे की कच्ची छत तेज आवाज के साथ गिर गई। इसके मलबे में वशु दब गई। जाग हुई और तत्काल उसे बाहर निकाला। वह घायल हो गई थी। निजी चिकित्सक को मौके पर बुलाया। जहां पर चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद हलका लेखपाल गांव आए और जांच पड़ताल करके अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी।
मृतक वशु राठौर का फाइल फोटो। संवाद