फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपा सराय के पत्थरबाजों पर पुलिस की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दीपासराय में हुए बवाल के छह दिन बाद असमोली पुलिस ने टीम पर हमले में 18 लोगों को नामजद करते हुए 500-600 लोगों को अज्ञात दर्शाया गया है। इन सभी पर असमोली पुलिस को घेरकर पथराव करने और डंडे बरसाने का आरोप है। 
विज्ञापन


 संभल जिले के मोहल्ला दीपासराय में 29 मार्च को गोवंशीय पशुओं की हत्या के एक आरोपी को पकड़ने के लिए नखासा पुलिस ने दबिश दी थी, तभी लोगों ने पुलिस पर धर्मग्रंथ की बेहुरमती करने का आरोप लगाते हुए बल्ले की पुलिया पर जाम लगा दिया। जाम को खुलवाने पहुंचे एसडीएम और सीओ को लोगों ने घेर लिया था।

एसडीएम के अर्दली जैत सिंह के साथ मारपीट करते हुए उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची असमोली पुलिस को घेरकर पथराव किया और पुलिसकर्मियों पर डंडे बरसाए। घटना के दिन पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी और पुलिस की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं हुई थी।
विज्ञापन


इस प्रकरण का डीआईजी ने संज्ञान लिया। डीआईजी के नाराजगी जाहिर करने पर जिला संभल के असमोली थाने पुलिस के कांस्टेबल हेमपाल ने रविवार को देर रात नखासा थाने में 18 लोगों को नामजद करते हुए 500-600 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पुलिस की एफआईआर में यह हैं नामजद
असमोली थाने के कांस्टेबल हेमपाल सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बलवा, जानलेवा हमला करने और कानून व्यवस्था को भंग करने का आरोप लगाया गया है। दीपासराय में बल्ले की पुलिया पर 29 मार्च को जो पथराव हुआ था उसके बाद दर्ज कराई गई यह दूसरी एफआईआर है। इसमें पंद्रह नाम पते खोले गए हैं।  

इनमें -कामिल पुत्र वाजिद निवासी हुसैनी रोड,फरमान पुत्र हाफिज अरशद निवासी बल्ले की पुलिया, छुट्टन पुत्र भूरा निवासी नखासा चौक, वसीम पुत्र शेख मोबीन निवासी मोहल्ला रोजा,इस्तेकार पुत्र रिजवान निवासी मोहल्ला रोजा, उसैद पुत्र सलमान निवासी बल्ले की पुलिया,वासिफ पुत्र असलम निवासी रायसत्ती,कल्लन उर्फ बदरुज्जमा पुत्र गुलाम निवासी अंजुमन रोड, मूल्ला पुत्र नामालूम, हुसैनी रोड नखासा, सलमान अख्तर पुत्र अकबर(गैरतपुरा),अयाज पुत्र मोहम्मद अतीक (बल्ले की पुलिया), छम्मो उर्फ शब्बो पत्नी गफ्पू निवासी दीपासराय, शेख पुत्र रियाज (पेपटपुरा), सैफ अली पुत्र नाजिर अली (ज्यारत वाली गली), गफ्फू पुत्र भोंद (दीपा सराय)
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें