फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के पुलिस थाने दलालों के अड्डों में तब्दील हुए

Tue, 12 Jul 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चंदौसी में प्रेस कांफ्रेस में बोलते भाजपा के आंदोलन पश्मिची प्रदेश प्रभारी सुनील भराला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 थानों से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सूबे में थाने अब दलालों के अड्डों में तब्दील हो गए हैं। इससे प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश में हर तरफ कैराना और मथुरा जैसे हालात हैं। यह बातें रविवार को घेराव, धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सुनील भराला ने कही। वे स्टेशन रोड स्थित पंजाबी धर्मशाला में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने खूब सियासी तीर छोड़े। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सूबे में कानून का राज खत्म हो चुका है। आरोप लगाया कि, प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या, चोरी, बलात्कार जैसे अपराध चरम पर हैं। कहा कि, अपराधियों का सजा न दिलाए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। आरोप लगाया कि, अपराधी थाने में बैठकर सौदेबाजी करा रहे हैं और सपा नेता जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। कहा कि, भारतीय जनता पार्टी पीड़ित जनता के साथ है।

हम उनको न्याय दिलाने के लिए पुलिस को कर्तव्य याद दिलाने के लिए प्रदेश भर में थानों का घेराव कर रहे हैं, अभी तक प्रदेश में 225 थानों का घेराव हो चुका है। जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, इंद्रपाल सिंह चौहान, पूर्व मंत्री गुलाब देवी, मंजू दिलेर चौहान, मुकेश वाल्मीकि, पंकज श्री सहंसर पाल सिंह, मनोज कठेरिया, सतीश अरोरा, अरविंद गुप्ता, इंदुरानी, विपिन आहूजा मौजूद रहे।   
विज्ञापन


अनुशासनहीनता पर होगी कड़ी कार्रवाई
चंदौसी। थाना घेराव और धरना प्रदर्शन के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी सुनील भराला के सामने संगठन की गुटबाजी भी छिप नहीं सकी। गुटबाजी के मामले पर उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाध्यक्ष के खिलाफ पोस्टर अभियान, सांसद के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि हवन और रविवार को चंदौसी में थाना घेराव और धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गुलाब देवी की उपेक्षा के मुद्दे पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि, पदाधिकारियों से बातचीत कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें