संभल। नकली शराब तस्कर गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। अब मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बेगम सराय निवासी पांच हजार के इनामी सत्यप्रकाश उर्फ सत्य को चंदौसी चौराहे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली शराब तस्करी के मामले में जेल गया था।
इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद आरोपी भाग गया और पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 12 जून को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसी क्रम में अब गिरफ्तारी की गई है। मालूम हो आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली शराब बनाने का कैमिकल पकड़ा गया था। कई लोग जेल गए थे लेकिन इन आरोपियों में मुख्य सत्यप्रकाश उर्फ सत्य ही था।