फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रांतियां करें दूर, शतप्रतिशत कराएं वैक्सीनेशन : औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ब्लाक बनियाखेड़ा में आयोजित प्रवास कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। परिसर में पौधरोपण किया। प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलखन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाएगा। वैक्सीनेशन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करें। अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर लाकर लोगों को योजना का लाभ दिया जाए। जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्टी पदाधिकारियों की जायज शिकायतों को गंभीरता से सुने और निस्तारित करें।
उन्होंने ब्लॉक परिसर में वृद्धा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, आवास योजना ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह के अध्यक्षों को सामूहिक शौचालय की चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरित किये। ब्लॉक परिसर में प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण किया। इसके बाद गांव आटा में कोविड-19 के वैक्सीनेशन सेंटर व गांव आटा में सामूहिक शौचालय का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें