फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध खनन कर ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्राली को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना पुलिस ने अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेज दी है। बुधवार को थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव गुमसानी के जंगल में अवैध खनन चल रहा है। सूचना मिलते ही मढ़न चौकी प्रभारी मेहर सिंह मलिक पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को देखते ही अवैध खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। खनन कर रहे लोग ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेर बंदी कर तीन ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस तीनों वाहनों को अपने साथ ले आई और सीज कर दिया। साथ ही खनन अधिकारी को सूचना दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें